भिंड नगर: भगवान शिव की प्रतिमा कंधे पर रख 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकलीं वंदना,उज्जैन में भोलेनाथ पर करेंगी कावड़ अर्पित
भिंड। भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण शुक्रवार को भिंड में देखने को मिला।बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त वंदना ने वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिवशंकर की प्रतिमा को कंधे पर रखकर लगभग 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर उज्जैन के लिए प्रस्थान किया। वहां पहुंचकर वह भगवान महाकाल के दरबार में कावड़ अर्पित करेंगी।