गोरखपुर: गोरखपुर में रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाने की सूचना पर पुलिस ने की दबिश, शराबियों ने पुलिस से की नोकझोंक
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के अंदर खुलेआम शराब पिलाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। नगर निगम चौकी क्षेत्र में चंद्रलोक लॉज होटल के नीचे स्थित सिंह रेस्टोरेंट में शराब पिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शराब पी रहे लोगों से पूछताछ शुरू की तो कुछ लोग पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए और दबंग