हटा: कल्चुरी महासभा ब्लॉक हटा ने पांजी गांव में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
Hatta, Damoh | Apr 18, 2026 हटा ब्लाक के पांजी गाँव स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में कल्चुरी महासभा ब्लॉक हटा द्वारा मेधावी छात्राओं के सम्मान में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गयाकार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं मानसी राय और पिंसी राय का तिलक-वंदन कर पुष्पमालाएं पहनाकर तथा मुंह मीठा कर उनका उत्साहवर्धन किया