कटिहार: बलरामपुर पुलिस ने शिहपुर तेलता से 28 मवेशियों के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बलरामपुर थाना पुलिस ने शिहपुर तेलता से तीन पिकअप पर लदे 28 मवेशियों के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम छह बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।