सिरसागंज: आचार्य सौभाग्य सागर सुरत्न सागर जी महाराज का नगर में मंगल प्रवेश, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत, माहौल जयकारों से गूंजा
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज और आचार्य श्री 108 सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। जहां सकल दिगंबर जैन समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर में धार्मिक वातावरण बन गया।