बलबेहड़ में गंदगी का अंबार, रास्तों पर फेंका जा रहा कूड़ा; नगर परिषद मौन
कुल्लू,
कुल्लू शहर के वार्ड नंबर 10 बलबेहड़ क्षेत्र में गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोग खुलेआम सड़कों और रास्तों के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
Kullu, Kullu | Jul 23, 2026