🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर नाथनगर, ललमटिया और मधुसूदनपुर थाने में शान से लहराया तिरंगा 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथनगर, ललमटिया और मधुसूदनपुर थाना परिसर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया। तीनों थानों में सुबह करीब 9 बजे ध्वजारोहण हुआ।
नाथनगर थाना में इंस्पेक्टर अभय शंकर, ललमटिया थाना में थानाध्यक्ष बिपिन कुमार और मधुसूदनपुर थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने स्वतंत्रता सेनानियों व वीर जवानों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
थाना परिसरों में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🇮🇳
#IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #नाथनगर #ललमटिया #मधुसूदनपुर #तिरंगा #देशभक्ति #Bhagalpur #15August