मुरैना नगर: बिजली बकायादारों पर कलेक्टर का डंडा, ₹10 लाख से अधिक बकाया वाले सरकारी विभागों को दिए नोटिस
मुरैना विद्युत बिलो की बसूली के लिए कलेक्टर ने आम पब्लिक के बाद अब सरकारी डिपार्टमेंटों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।आज बैठक में कलेक्टर ने 10 लाख या इससे अधिक बसूली वाले विभागों को नोटिस थमाने के निर्देश दिए है।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ताकीद किया है कि,नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर पेमेंट नहीं किया तो उनके समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा ओर जवाब देना होगा।