मुरैना नगर: सांगोली गाँव में धर्मेंद्र की हत्या के बाद परिवार को धमकी, पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन
मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत संगोली गांव में एक सप्ताह पूर्व तुरी के विवाद पर कुछ आरोपियों द्वारा धर्मेंद्र सिंह तोमर की हत्या कर दी गई,जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे।हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी मामा भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।आज दोपहर पीड़ित परिवार की महिला बच्चे एसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारीयों को ज्ञापन दिया।