मुरैना नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को आएंगे मुरैना, पुलिस परेड मैदान में रोटरी मेगा हेल्थ कैंप का करेंगे शुभारंभ
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना आयेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 26 मार्च को ग्वालियर से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे करीब मुरैना आयेंगे और पुलिस परेड मैदान पर आयोजित रोटरी मैगा हेल्थ केम्प शिविर कार्यक्रम शामिल होकर शुभारम्भ करेंगे।उसके बाद CM दोपहर डेढ़ बजे निकल जायेंगे।