मुरैना नगर: पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में मुरैना में मुख्यमंत्री को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
भोपाल में पत्रकार कुलदीप पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे मामले और तत्काल गिरफ्तारी के विरोध में 26 मार्च बुधवार को एक दिवसीय मुरैना प्रवास पर पहुंच रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष पत्रकार साथियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि विरोध प्रदर्शन को लेकर पत्रकार साथियों के द्वारा एडीएम और कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है।