घाटशिला: पूर्व मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन ने दाहीगोडा के व्यवसायी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
पूर्व मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे दाहीगोडा घाटशिला निवासी व्यवसायी सह समाजसेवी अशोक अग्रवाल की 75 वर्षीय माता संतरा देवी की निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचे. शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। अशोक अग्रवाल ने विधायक को बताया कि पिछले कई सप्ताह से मां बीमार थी। उनका इलाज भी चल रहा था।