बाह: बाह ब्लॉक परिसर में किसानों का धरना जारी रहेगा, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की समीक्षा बैठक युवा जिला प्रभारी पिंकू भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों का धरना बाह ब्लॉक परिसर में ही जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। बैठक में तय किया गया कि राजस्व, सिंचाई, नहर और विद्युत व