लातेहार: बाजार टांड़ निवासी प्रदीप पाठक पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में इलाज, उचित न्याय की मांग
बाजार टांड़ निवासी प्रदीप पाठक पर शुक्रवाद की रात करीब दस बजे अग्नि समान कार्यालय के समीप चाकू से हमला हुआ।इस हमले में वह जख्मी हो गए।सदर अस्पताल में इलाज किया गया।उन्होंने शनिवार की सुबह 5 बजे बताया कि जेसीबी और ट्रैक्टर से काम करवाया था उसी का पैसा बजाया था।मांगने पर चार पांच की संख्या में लोगों ने मारपीट की।और चाकू से हमला किया।उचित कारवाई की मांग की है।