शाहजहांपुर: ऑपरेशन ‘साइवज्र’ में बड़ा एक्शन, 9 साइबर ठग गिरफ्तार; 26 लाख 55 हजार 300 रुपये की ठगी का खुलासा, एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। शनिवार रात करीब 9 बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी ने ऑपरेशन ‘साइवज्र’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 26 लाख 55 हजार 300 रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से