विदिशा नगर: मंडी में अव्यवस्था से बवाल, किसानों ने व्यवस्थाओं की खोली पोल
विदिशा की कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं सहित अन्य जिंसों की खरीदी तो जारी है, लेकिन व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे सवाल खड़े हो रहे हैं। दूर-दूर से आए किसान अपनी उपज लेकर दो से तीन दिन तक नीलामी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान पेयजल, भोजन और रात्रि विश्राम की सुविधाओं को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है।