जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे जगदलपुर पहुँचीं, भाजपाइयों ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय सोमवार सुबह 11 बजे अपने बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंची। जहां महापौर संजय पांडे और बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे से संगठन की गतिविधियों, जनसेवा एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।