कुटुंबा: अंबा पुलिस ने ढूंढा गांव के समीप से अवैध शराब लदी कार बरामद की, चालक को किया गिरफ्तार
अंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव के समीप एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीनगर प्रखंड के टंडवा बाजार निवासी रामानुज प्रसाद के रूप में हुई है।