इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज की ठाकुरबाड़ी में 50 वर्षों से स्थापित भारत माता की प्रतिमा
अलीगंज बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में दशहरा के अवसर पर पिछले करीब 50 वर्षों से भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने की परंपरा चली आ रही है। पूजा समिति के लोगों ने सोमवार को 8 बजे बताया कि हर वर्ष पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठता है।