बहेड़ी: देवरनियां के वार्ड 2 में बिजली की बकाया वसूली करने गई टीम से गाली गलौच,फोन पर दी जान से मारने की धमकी पुलिस से की शिकायत
जानकारी के मुताबिक देवरनियां पावर हाउस पर तैनात लाइनमैन सलीम टीम के साथ बिजली की बकाया वसूली अभियान मे देवरनियां कस्बे के वार्ड नम्बर 02 फाहिमांचल में गए हुए थे आरोप है कि इसी बीच एक शख्स के घर पर पहुंचने पर उन्होंने बिजली के बिल की रसीद मांगी तो उसने रसीद देने से मना कर गाली गलौच की और फोन पर जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली देवरनियां में की गई