जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल ने तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम लछनपुर के रेत घाट में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की है।संयुक्त दल द्वारा मौके पर एक चैन माउंटेन और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सीलिंग की कार्रवाई की गई।