करछना: लहबरा गांव में 28 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कौधिंयारा क्षेत्र के लहबरा गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय युवक अंकुश पांडे पुत्र मकरध्वज पांडे ने घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना लाए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले वह मुंबई से साउंड सिस्टम लेकर लौटा था।