रजौन: नवादा क्षेत्र में भीषण अगलगी से करीब 150 बीघा में लगी गेहूं-गन्ना की फसल जलकर राख, बिजली विभाग पर आरोप
Rajaun, Banka | Apr 4, 2026 सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के गोसाईचक, दुर्गापुर, नवादा बाजार और बाबरचक गांव में शनिवार को भीषण अगलगी की घटना में करीब 150 बीघा में लगी गेहूं, गन्ना और पुआल जलकर राख हो गया ।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चार गांव के किसानों में अफरा-तफरी मच गई । किसानों का आरोप है कि हाई वोल्टेज 11 हजार बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी है ।