बदायूं: उझानी के किनापुर गांव में दो युवकों ने एक किशोर को जंगल में ले जाकर की मारपीट, पिलाई शराब, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के किनापुर गांव के रहने वाले रामस्वरूप उर्फ साधू पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव में उसकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते गांव के दो युवक उसके 13 वर्षीय भतीजे गोरखनाथ पुत्र जबर सिंह को जंगल में ले गए और उसके भतीजे को मारपीट कर शराब पिलाई,जिससे उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने गोरखनाथ को मेडिकल परीक्षण को भेजा ।