महोबा: महोबा के ग्राम उटियां में अधेड़ की फांसी लगाने से हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 2, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम उटियां निवासी बल्लू पुत्र भवानियां उम्र 55 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। फांसी लगाने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे गम्भीर हालत में उपचार के लिए पत्नी पाना द्वारा जिला अस्पताल महोबा लाया गया। जहां भर्ती कर उपचार किया गया। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे है।