बहरोड़: प्रसूता मौत मामले में जांच टीम ने बहरोड़ जिला अस्पताल का किया दौरा, रिकॉर्ड में मिली खामियां
Behror, Alwar | Jun 19, 2026 बहरोड़ राजकीय जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू की। सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंची अधिकारियों की टीम ने संबंधित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।