रिखिया थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव में पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने विषपान कर लिया इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। सोमवार सुबह 9:00 बजे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई ।घटना के संबंध में मल्हारा का निवासी मृतिका चांदनी देवी के पति सोनू महथा ने बताया कि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था।