सुल्तानपुर: मोहर्रम का जुलूस कर्बला पहुंचा, कई गांवों से निकले ताजिए, मातम और नौहा के साथ हुई रस्में अदा
सुलतानपुर जिले के भदैया ब्लाक मे रविवार को मोहर्रम के अवसर पर करोमी, वजूपुर, तकीवा, गंगापुर और कुछमुछ गांवों से निकले ताजिया जुलूस कर्बला पहुंचे। जुलूस में शामिल लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।कर्बला पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मातम किया और नौहा पढ़ा। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार की शांति के लिए दुआएं मांगी और फातिहा पढ़ा।