सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में सुन्नी समुदाय ने निकाला दसवीं मोहर्रम का जुलूस, जिला 5 जोन और 30 सेक्टर में बंटा
सुल्तानपुर में रविवार को 1 बजे दसवीं मोहर्रम पर सुन्नी समुदाय ने जुलूस निकाला। जिले को सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया। हर क्षेत्र में पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।शहर के डिहवा क्षेत्र से शुरू हुआ जुलूस राहुल चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक और जीएन रोड होते हुए सीताकुंड स्थित कर्बला पहुंचा। यहां ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।