दमयंती नगर: दमोह-सागर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार समेत 4 की मौत, कलेक्टर ने जताया खेद
दमोह-सागर हाईवे पर बांसा तारखेड़ा के पास शुक्रवार शाम ट्रक-बोलेरो की टक्कर के बाद पीछे आ रहीं दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, 3 घायल हैं। मृतकों में जीवन, सूरज, राजू और धर्मेंद्र शामिल हैं। बुलेरो चालक स्टीयरिंग में फंस गया, जिसे बाहर निकाला गया। एएसपी सुजीत भदौरिया पहुंचे, मार्ग बहाल कराया। कलेक्टर सुधीर कोचर ने दुख जताकर निर्देश दिए।