आगामी 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से #जिलाधिकारी_रामपुर एवं #एसपीˍरामपुर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं आदि का गहनता से परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
#UPPolice
#RampurPolice
16 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026