गुन्नौर: गांव इटऊआ के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक बाइक सवार की हुई मौत और दूसरा घायल
बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव इटऊआ के समीप शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में धनारी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर की मढैया निवासी रमेश कुमार की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।