कोल: मीनाक्षी पुल के निकट बाइक टकराने पर 2 युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Apr 6, 2026 मीनाक्षी पुल के निकट बाइक टकराने पर दो युवकों के बीच आपस में विवाद हो गया। आपसी विवाद के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों युवकों के बीच बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट होती रही और लोग तमाशा देखते रहे। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।