पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने तालाब निर्माण में 5% पीसी नहीं देने पर ठेकेदार राम प्रसाद यादव की पिटाई कर दी। रामप्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार है।