मेदिनीनगर (डालटनगंज): बेलवाटिका के गुरु तेग बहादुर हाल में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, आईजी, एसपी ने ऑफलाइन व ऑनलाइन सुनी शिकायतें
डालटनगंज पुलिस अनुमंडल स्तर पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन बेलवाटिका के गुरु तेग बहादुर हाल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह,एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ सदर मणिभूषण प्रसाद,शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार,एलआरडीसी प्यारेलाल समेत पुलिस और सिविल प्रशासन के कई पदाधिकारी शामिल थे।