बिजनौर: कस्बा झालू में तिराहे पर शराब के ठेके के खिलाफ नाराज लोगों ने दिया धरना
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2026 बिजनौर में शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में तिराहे पर शराब का ठेका खुलने के विरोध में तमाम लोगों ने धरना प्रदर्शन किया सूचना के बाद भारतीय किसान यूनियन के लोग भी वहां पहुंचे और धरने को समर्थन किया है। तमाम लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर तत्काल शराब का ठेका हटाने की मांग की है