सिलवानी: सिलवानी में एसडीएम का मंडी में औचक निरीक्षण, किसानों को समय पर भुगतान करने के निर्देश
भारसाधक अधिकारी, मंडी समिति सिलवानी हर्षल चौधरी द्वारा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडी प्रांगण में संचालित व्यापारियों के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों की जांच की गई, जिससे तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।