सहारनपुर: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान है
सहारनपुर में सावन माह के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शनिवार दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया, शिवभक्तों की सेवा कर प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया।