कस्बा: विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर पूर्णिया में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
Kasba, Purnia | May 9, 2024 विश्व थैलेसीमिया दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा के द्वारा राजस्थान सेवा समिति भवन में किया गया। इसमें कल 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर के जरिए संग्रह रक्त को जीएमसी के ब्लड बैंक में संग्रह किया जाएगा।