कस्बा: ग्रीन पूर्णिया ने कसबा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया ठंडा शरबत
Kasba, Purnia | May 4, 2024 बैशाख माह का तेज धूप उपर से भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीन पूर्णिया की टीम ने कसबा रेलवे स्टेशन पर काउंटर लगाकर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया। शनिवार को ग्रीन पूर्णिया का कारंवा सुबह दस बजे कसबा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां स्टेशन के प्लेटफार्म पर कैंप लगाकर तपती गर्मी से परेशान रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने को लेकर ठंडा शरबत पिलाया।