विष्णुगढ़: चौथा के जीतू यादव की हादसे में मौत से बुझ गया घर का चिराग, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
चौथा के जीतू यादव की हादसे में मौत से बुझ गया घर का चिराग, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग। एक बेलगाम वाहन ने न सिर्फ 33 वर्षीय जीतू यादव की जिंदगी छीन ली, बल्कि एक हंसते-खेलते गरीब परिवार की उम्मीदें भी हमेशा के लिए दफन कर दी। जीतू का शव चौथा गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था, पत्नी बेसुध हो गई है।