जरीडीह: जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक
Jaridih, Bokaro | Apr 29, 2024 जैनामोड़ के होटल आर्यन में इंडिया गठबंधन की बैठक झामूमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महतो मौजूद रहे।