जरीडीह: टांड़मोहनपुर स्थित पेवर ब्लॉक कंपनी में लगी आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक
Jaridih, Bokaro | Apr 27, 2024 जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित टांडमोहनपुर में एक फेवर ब्लॉक कम्पनी में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने पर जरीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद काफी मशक्तत के बाद दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।