जरीडीह: खुंटरी पानी टंकी का बीडीओ जयपाल महतो ने निरीक्षण कर निजी मद से लगाया मिस्त्री
Jaridih, Bokaro | Apr 28, 2024 जरीडीह प्रखंड के खुंटरी जलापूर्ति योजना पानी टंकी का रविवार को बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ जयपाल महतो ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पानी टंकी का जांच कर पानी सप्लाई नहीं होने के कारणों के बारे में कर्मचारियों से पूछा। जहां कर्मचारियों ने मोटर खराब होने की बात कही। जिसके बाद बीडीओ बीडियो जयपाल महतो ने अपने निजी मद से मिस्त्री बुलाया।