जरीडीह: चिलगड्डा में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक
Jaridih, Bokaro | Apr 27, 2024 चिलगड्डा में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस दौरान चिलगड्डा शक्ति केंद्र में भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, प्रभारी ,संयोजक, सह संयोजक व बुथ सदस्य शामिल हुए। बैठक मे मुख्य रूप से आगामी पच्चीस मई के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु चुनावी रणनीति बनाई गई।