हाथरस: मोहल्ला विष्णुपुरी में एक युवक को दबंगों ने नुकीले हथियार से हमला कर किया घायल, पीड़ित ने हाथरस गेट पुलिस से की शिकायत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में 1 युवक को दबंगों ने नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित घायल युवक ने कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से अपने साथ हुई घटना की शिकायत की है। पीड़ित युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।