हाथरस: कस्बा मेंडू में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल थाने हुई शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू में दबंगों ने अपनी दबंगई के चलते युवक ज्ञानी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए! इस मारपीट की घटना में व्यक्ति के हाथों एवं शरीर में गंभीर चोटें आई हैं ! घायल व्यक्ति के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!