हाथरस: शिव शक्ति नगर कॉलोनी में देर रात दारू पीकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शिव शक्ति नगर कॉलोनी में देर रात दारू पीकर पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित पत्नी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया के दारू पीकर पति ने उसके साथ मारपीट की और मारपीट करने के बाद पति घर से भाग गया है। डायल 112 पुलिस जांच में जुट गई है।