हाथरस: शहर के ढकपुरा रोड आसारा कॉलोनी में भीषण गर्मी में पानी नहीं आने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, जमकर किया हंगामा
हाथरस शहर के ढकपुरा रोड आसारा कॉलोनी में भीषण गर्मी में पानी न आने से गुस्साए लोगों ने सोमवार 3 जून को जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पानी की समस्या के समाधान के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है ।