हाथरस: कुशवाहा नगर में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने वाटर बॉक्स बिजली फीडर पर ऑफिस का किया घेराव, लगाए मुर्दाबाद के नारे
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर में आज दिन सोमवार को बिजली कटौती के चलते लोगों का आक्रोश फूट पड़ा! इसी क्रम में महिलाएं पुरुष और बच्चों ने वाटर बॉक्स बिजली फीडर पर ऑफिस का घेराव किया है और विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं! लोगों का कहना है कई दिनों से कॉलोनी में लाइट नहीं आ रही है और विद्युत लाइन जर्जर हैं!